पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस केस ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। अब तक इस घटना से सिंगर के फैंस और चाहने वाले उभर नहीं पाए है। वही इस केस की जांच अभी भी जारी है। इस केस ने अब एक ऐसा मोड़ लिया है जिसे जानने के बाद आपके भी पैरो तले ज़मीन खिसक जाएगी। आपको बता दे, इस केस मे अब एक नया खुलासा हुआ है।

दरअसल, अब खुद को सिद्धू मूसेवाला की बहन कहने वाली फेमस पंजाबी सिंगर अफसाना खान शक के घेरे मे है। उनपर अब शक की सुई घूम गई है। खबरों की माने तो, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने अफसाना खान को समन किया। जिसके बाद एनआईए ने मंगलवार को अफसाना खान से 5 घंटे तक पूछताछ की और अफसाना ने दिल्ली में एनआईए के ऑफिस में अपना बयान दर्ज कराया।

आपको बता दे, जांच एजेंसी को अफसाना पर शक है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उनका हाथ हो सकता है। दरअसल, एनआईए ने हाल ही में देश के अलग-अलग कई जगहों पर तलाशी ली। गैंगस्टरों के ठिकानों पर हुई इस छापेमारी के बाद अब एनआईए ने पंजाबी सिंगर अफसाना खान और बंबीहा गैंग के बीच कनेक्शन की आशंका जताई है।

जिसके बाद अब सिद्धू मूसेवाला केस में अफसाना का नाम NIA के सस्पेक्टेड लिस्ट में आ गया है। आपको बता दे, अफसाना सिद्धू मूसेवाला के साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। साथ ही अफसाना सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मुँह बोली बहन भी थी। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि सिद्धू ने कथित तौर पर अफसाना को बताया था कि उन्हें धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

वैसे तो सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोप बिश्नोई गैंग पर है और बंबीहा गैंग और बिश्नोई गैंग एक- दूसरे के दुश्मन हैं। लेकिन अब अफसाना खान को भी शक भरी निगाहो से देखा जा रहा है।