इंडियन क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाडी विराट कोहली और उम्दा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों ही कपल वैसे तो बड़े ही प्राइवेट तरीके से रहना पसंद करते है। बावजूद इसके दोनों से जुडी कुछ दिलचस्प खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती रहती हैं। ऐसे में अब दोनों ही कपल की एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसे देख कर खुद अनुष्का शर्मा भी शर्मा गयी हैं।

दरअसल बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मुकाबला खेला गया। इसे देखने अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थी। वही अब मैच के दौरान की अनुष्का और विराट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल मैच के दौरान विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और वह पहली गेंद पर 0 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, टीम ने अच्छा स्कोर बनाया और आरआर को कड़े मुकाबले में हरा दिया। वही अपने टीम के इस शानदार प्रदर्शन और जीत से विराट बेहद खुश नजर आ रहे थे।
Back to captaincy back to back wins for king @imVkohli#ViratKohli #IPL2023 #RCBvRRpic.twitter.com/bFUVlryu8m
— Mayur (@133_AT_Hobart) April 23, 2023
बता दे की विराट कोहली इस कदर खुश हुए की विराट ने स्टेडियम में सरेआम सबके सामने अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दे दिया। अनुष्का अक्सर अपने पति विराट कोहली को मैच के दौरान मोटीवेट करती नजर आती है। ऐसे में अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह कैमरे में कैप्चर हुआ है। जब विराट उन्हें फ्लाइंग किस दे रहे है उस दौरान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को शर्माते हुए देखा जा सकता है।

बता दे की अनुष्का शर्मा ने इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट टॉप पहन रखा था। वहीं, उन्होंने मैचिंग कैप भी पहन रखी थी। बता दे की विराट अक्सर अपनी वाइफ पर इस तरह से प्यार लुटाते हुए नजर आते रहते हैं।

विराट और अनुष्का की एक बेटी भी जिसका नाम दोनों ही कपल ने वामिका रखा हैं। हालांकि अपनी बेटी के चेहरे को कपल ने अब तक दुनिया से छिपा कर रखा हैं।