फेमस टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने बेखौफ अंदाज़ के लिए मशहूर है। वो डेयरिंग करने में काफी विश्वास रखती है। साथ ही उनका एक ऐसा रूप है, जिससे वो किसी की भी बोलती बंद कर सकती है। वो चाहे तो अच्छे- अच्छे को लाइन पर ला दे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है जैसे वो कुछ डरी- डरी सी है। वो एक बार फिर सहमी हुई गोपी बहू की तरह ही नज़र आ रही है लेकिन इस बार बात भी कुछ सीरियस है।

आपको बता दे, देवोलीना भट्टाचार्जी कई सालो से मुंबई में अकेली रह रही है। लेकिन अब अचानक से उन्हें मुंबई में डर लगने लगा है। उन्हें मुंबई में अकेला रहना अब बिल्कुल सेफ नहीं लगता। साथ ही अब उन्हें लगता है कि उनके साथ उनकी मां का होना बहुत जरूरी हैं। लेकिन आखिर अचानक क्या हो गया कि एक्ट्रेस के मन में ऐसे ख्याल आने लगे! तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों देवोलीना इतनी डरी हुईं हैं।

दरअसल, एक ऐसा शॉकिंग हादसा हुआ है जिसके बाद वह बेहद खौफ में हैं। आपको बता दे, देवोलीना की पड़ोस वाली बिल्डिंग में हाउसकीपिंग स्टाफ ने एक हाउस हेल्पर की जान ले ली। इस खबर के बाद से वह सहम गई हैं। इतना ही नहीं मर्डर के बाद आरोपी ने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया।

इस हादसे ने देवोलीना को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। इसलिए एक्ट्रेस अब सिर्फ अपने पेट्स नहीं बल्कि अपनी मां के साथ रहना चाहती हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने एक्सेप्ट किया कि मुंबई महिलाओं के लिए एक सुरक्षित शहर है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि अनजान लोग कई बार अनसेफ फील करा देते हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा, ‘मुंबई एक सुरक्षित शहर है और मैं यहां अकेली रहती हूं। असुरक्षित महसूस करने का कोई कारण कभी नहीं रहा। लेकिन, कभी-कभी जब मैं अपनी बिल्डिंग के चारों ओर घूमने जाती हूं, तो अनजान लोग मुझे असुरक्षित महसूस कराते हैं और क्योंकि मैं एक एक्ट्रेस हूं तो लोग देखते रहते हैं। जो मुझे सेफ फील नहीं होने देता।’ घटना का जिक्र करते हुए देवोलीना ने कहा कि ‘इस घटना के बाद मैं अपने अपार्टमेंट में किसी नए शख्स को आने नहीं देना चाहूंगी। ये काफी डरावना है।’