एकता कपूर ने हाल ही में एक बड़ा धमाका किया था। दरअसल, डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने बिग बॉस के सेट पर ये खुलासा किया था कि टीवी दुनिया का सबसे लोकप्रिय शो नागिन एक बार फिर नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने वाला है। ऐसे में एकता के अपकमिंग शो नागिन 6 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नागिन 6 की अनाउंसमेंट के बाद से ही लोग अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर इस बार कौन सी हसीना नागरानी बनकर सभी के दिलों पर राज करेगी?

वही, खबरों की मानें तो नागिन 6 में एक्ट्रेस महक चहल लीड रोल निभा सकती हैं। आखिरी दफा महक को रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर जल्द ही महक चहल के नाम पर पक्की मुहर लगाने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही प्रोड्यूसर एकता कपूर टीवी के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 15 में पहुंची थी।
इस दौरान एकता कपूर ने ऐलान किया था कि वो नागिन 6 को जनवरी 2022 में लॉन्च करने वाली हैं। इसी के साथ एकता ने इशारों-इशारों में ये भी कहा था कि शो की एक हीरोइन का नाम एम (M) से है, जिसे सलमान खान भी अच्छी तरह से जानते हैं। एकता कपूर की अनाउंसमेंट के बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि नागिन 6 में महिमा मकवाना की एंट्री होगी।

कुछ लोगों को तो ये भी लग रहा था कि एकता कपूर एक बार फिर से मौनी रॉय को नागिन बनाकर लोगों को सरप्राइज देने वाली हैं। आपको बता दे, नागिन फ्रेन्चाइजी के पिछले दो सीजन बुरी तरह से फ्लॉप हुए थे। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान नागिन 4 को काफी नुकसान हुआ था, जिसके चलते एकता ने इसे तुरंत बंद करने का फैसला ले लिया था।

नागिन 5 में एकता कपूर ने सुरभि चंदना को कास्ट किया था, शुरू में ये सीजन ठीक- ठाक चला था। लेकिन कुछ दिन बाद ही इस सीजन को भी दर्शकों ने सिरे से नकार दिया था।