उर्फी जावेद एक बार फिर कॉन्ट्रोवर्सीज में घिरी हुई नज़र आ रही हैं। इन दिनों वो काफी अच्छा काम कर रही हैं फिर भी उन्हे ट्रोल किया जा रहा है। कभी लोग उन्हें गालिया देते हैं तो कभी उन के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवा देते हैं। लेकिन इस बार जो उर्फी के साथ हुआ है वो सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। इस बार तो उर्फी के कपड़ो ने एक शख्स को इतना परेशान कर दिया है कि वो जगह-जगह जाकर उनके खिलाफ फतवा ज़ारी करवा रहा है।

इस बार जो मामला सामने आया है वो वाकई हैरान कर देने वाला है। दरअसल, अब खबर आई है कि उर्फी जावेद को मुंबई में मरने के बाद कही भी दफनाने के लिए जगह नहीं मिलेगी। इस तरह का एक पत्र मुंबई के कई कब्रिस्तान में दिया जा रहा है। जिसके बारे में हाल ही एक्ट्रेस को पता चला। जिसपर उनका क्या रिएक्शन था वो भी जान लीजिए।

उर्फी जावेद को जैसे ही पता चला कि कोई है जो मुंबई के सभी कब्रिस्तान में इस तरह का पत्र जा-जाकर बांट रहा है कि उर्फी जावेद को मरने के बाद यहां दफनाया न जाए तो एक्ट्रेस भड़क गई। उर्फी ने कहा कि ‘ये खाली इंसान है कौन? लोगों के पास कितना खाली समय पड़ा है कि वो इस तरह की चीजें भी करते हैं। शिकायत करने वाला अटेंशन का भूखा है।’
उर्फी जावेद ने इस वीडियो में ये भी कहा है के उर्फी मुस्लिम नाम है ये तुम कौन होते हो डिसाइड करने वाले।’ अब ये वीडियो देखकर तो यही लगता है कि उर्फी पर इन सभी बातों का कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्हें जो करना है वो वही करेंगी।

आपको बता दें, उर्फी जावेद हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में नजर आई थी। इस दौरान वो काफी बोल्ड लग रही थी। उन्होंने बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ रैंप वॉक किया। इसके अलावा उर्फी बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुकी है। उन्होंने कई और शोज में काम किया है। हाल ही में उर्फी स्प्लिट्सविला में दिखाई दी थी।