LPG Price Hike : महंगाई की एक और मार, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें 1000 के पार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

LPG Price Hike : महंगाई की एक और मार, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें 1000 के पार

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी है।

देश में महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। ईंधन के दामों में लगातार जारी बढ़ोतरी के बीच एक बार फिर LPG की कीमतों में इजाफा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3.50 रुपए प्रति सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 8 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी है।
जानें नई कीमत?
बढ़ी हुई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए हो गई है। वहीं, कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 1029 रुपए पर पुहंच गए हैं। वहीं चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 1018 रुपए चुकाने होंगे। 
1652934099 lpg 1
वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दामों में हुए इजाफे के बाद दिल्ली में एक सिलेंडर की कीमत 2354 रुपए होगी। वहीं, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में कीमतें क्रमश: 2454 रु, 2306 रुपए और 2507 रुपए होंगी।
1652934172 lpg 2
एक महीने में दूसरी बार हुआ इजाफा
इस महीने दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े है। पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और आज भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई है। ईंधन के दामों में बढ़ोतरी के साथ-साथ देश में रोजमर्रा के जरूरी चीज़ों के भी दाम बढ़ रहे हैं। पूरा देश इस वक़्त महंगाई के बोझ तले दबा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।