देश में उत्पादित गैस के बिक्री मूल्यों में 12 प्रतिशत से अधिक की कटौती की - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

देश में उत्पादित गैस के बिक्री मूल्यों में 12 प्रतिशत से अधिक की कटौती की

सरकार ने करीब ढाई साल बाद पहली बार देश में निकाली जा रही प्राकृतिक गैस के दाम में 12 प्रतिशत कटौती की है।

नई दिल्ली : सरकार ने करीब ढाई साल बाद पहली बार देश में निकाली जा रही प्राकृतिक गैस के दाम में 12 प्रतिशत कटौती की है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी ओएनजीसी और आयल इंडिया लिमिटेड द्वारा उत्पादित प्राकृतिक गैस का दाम 3.69 डालर से घटाकर 3.23 डालर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) कर दिया गया है। 
यह दाम एक अक्टूबर 2019 से छह माह तक बरकरार रहेगा। ओएनजीसी और आयल इंडिया ही देश में घरेलू स्तर पर अधिकतर गैस का उत्पादन करते हैं। यह जानकारी पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ ने दी है। घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम में एक अप्रैल 2017 के बाद से यह पहली कटौती है। 
इसी प्रकार सरकार ने मुश्किल क्षेत्रों से उत्पादित प्राकृतिक गैस के दाम को 9.32 डालर से घटाकर 8.43 डालर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) कर दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी- डी6 तेल एव गैस ब्लॉक को गैस उत्पादन के लिहाज से मुश्किल क्षेत्र की श्रेणी में रखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।