नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा- देश विरोधी गतिविधियों में हो गई शामिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा- देश विरोधी गतिविधियों में हो गई शामिल

भाजपा ने एक बार फिर से यह साफ कर दिया है कि राहुल गांधी की माफी से कम उन्हें मंजूर नहीं है।

भाजपा ने एक बार फिर से यह साफ कर दिया है कि राहुल गांधी की माफी से कम उन्हें मंजूर नहीं है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वयं राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी अब देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देश विरोधी टूलकिट का परमानेंट हिस्सा बन गए हैं। 
1679034650 ubuy
भारत की अर्थव्यवस्था को किया ज्रिक
नड्डा ने कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, जी-20 की बैठक भारत मे हो रही है, वहीं राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश, देश की जनता, सदन और पूर्ण बहुमत से चुनी हुई सरकार का अपमान करते हैं।
राहुल के लोकतंत्र वाले बयान को लेकर किया पलटवार
नड्डा ने राजनीतिक हमला जारी रखते हुए पूछा कि, यह देशद्रोहियों के हाथों को मजबूत करना नहीं है तो और क्या है ? राहुल गांधी, आपने विदेश की धरती पर कहा कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है और यूरोप और अमेरिका को इसमें दखल देना चाहिए , इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है ? उन्होंने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला बताते हुए राहुल गांधी से पूछा कि यूरोप और अमेरिका को भारत के मामलों में दखल देने के लिए उकसाने के पीछे उनकी क्या मंशा है ?
कांग्रेस चाहती है लोकसभा में बोलने का मिले मौका
नड्डा ने यह कहकर भाजपा के स्टैंड को एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी को अपने बयान के लिए देश की जनता से माफी मांगनी ही होगी। वहीं कांग्रेस अब अदानी मसले पर जेपीसी गठन की मांग के साथ यह भी चाहती है कि लोक सभा में राहुल गांधी को अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। हालांकि राहुल गांधी को बोलने का मौका मिले या न मिले, दोनों ही सूरतों में सदन में हंगामा होना तय है, क्योंकि भाजपा चाहती है कि राहुल गांधी माफी मांगे, लेकिन राहुल किसी भी हालत में माफी को तैयार नहीं हैं।
1679034742 thrb hm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।