BJP ने दिल्ली सरकार पर लगाया मजदूरों की मदद के नाम पर घोटाले का आरोप - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

BJP ने दिल्ली सरकार पर लगाया मजदूरों की मदद के नाम पर घोटाले का आरोप

बीजेपी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मजदूरों की मदद के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है। बीजेपी का कहना है कि राजधानी में दो लाख फर्जी निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।

दिल्ली में आज नगर निगम चुनावों की तारीखों का ऐलान हो सकता है। लेकिन, इससे ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर एक और घोटाले का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने मजदूरों की मदद के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है। बीजेपी का कहना है कि राजधानी में दो लाख फर्जी निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पत्र ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नियत में ही खोट है। अभी कुछ दिन पहले दिल्ली में एक्साइज प्रदूषण हुआ था। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर नामक ठग से आम आदमी पार्टी ने ठग लिया था। इसी बीच आज श्रमिकों के ऊपर हुए सबसे बड़े करप्शन का आज खुलासा हुआ है।
संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दौरान फर्जीवाड़ा कर 2018 से 2021 के बीच में करीब 10 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और इनके नाम पर पैसा उठाया जा रहा है। अभी जांच जारी है। 
उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रूफ के साथ आंकड़ा दिया गया है कि ये दो लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन कैसे है। 2 लाख लोगों की डुबलिकेट एंट्री हुई है। इनमें से 65 हजार श्रमिक ऐसे हैं जिनका एक ही मोबाइल नंबर है। वैसे ही है लालू प्रसाद जी जैसे, एक ही स्कूटर पर सारा माल जा रहा था, वैसा ही काम है। एक ही मोबाइल नंबर और उस पर 4-5 श्रमिक हैं। 15 हजार 750 श्रमिक ऐसे हैं, जिनका पता एक ही है। इसमें लिखा है कि इनका एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है। 4 हजार 370 ऐसे लोग पाए गए हैं जिनका स्थायी पता भी एक ही है।
मजदूरों के फंड से 143 करोड़ का घोटाला 
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्ली सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, जो व्यक्ति इतने सारे लोक लुभावन वादे कर मजदूरों का हक छीन सकता है, वह दिल्ली का कितना बड़ा शत्रु है, यह बताने की जरूरत नहीं है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने मजदूरों के फंड से 143 करोड़ का घोटाला किया था और पार्टी के काम में लगा दिया ​था। जो व्यक्ति अपने प्रदेश को प्रदूषण में घुटता छोड़ सकता है, बस 2 घंटे के ​लिए प्रेस वार्ता करने के लिए आता है, वह दिल्ली की चिंता नहीं कर रहा है, वह बस चुनावी दौरे पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।