दिल्ली में सुबह छाए रहे बादल, 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

दिल्ली में सुबह छाए रहे बादल, 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात को बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने से शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार रात को बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने से शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय के अनुसार आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया सकता है।
‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।
मौसम कार्यालय ने 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि शहर के दूर दराज के इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।