कोरोना : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 110 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 4,750 तक पहुंचा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कोरोना : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के 110 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 4,750 तक पहुंचा

कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतमबुद्ध नगर में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 235 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों छुट्टी दी गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस का कहर लगातार तेजी से बढ़ रह है। रविवार को कोरोना के 110 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस की वजह से जनपद गौतमबुद्ध नगर में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। 24 घंटे में 235 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों छुट्टी दी गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।
जिला निगरानी अधिकारी डॉ. मनोज कश्यप ने बताया कि रविवार को कोविड-19 के 110 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 4,750 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं। जिनमें 3,935 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 773 लोगों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि जो मरीज आज पाए गए हैं, उन्हें यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करके उनका उपचार शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की संक्रमण की वजह से अब तक जनपद गौतमबुद्ध नगर में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अबतक 71,769 लोगों की कोरोना वायरस की जांच उनके नमूने लिये गए हैं जिनमें 4,750 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस की वजह से 376 निषिद्ध क्षेत्र बनाए गए हैं। जहां पर आवश्यक वस्तुओं व आवश्यक सेवाओं के अलावा लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। यहां पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सैनिटाइजेशन आदि का कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।