राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, बीते 24 घंटे में 4,432 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 2.34 लाख के पार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, बीते 24 घंटे में 4,432 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 2.34 लाख के पार

सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को 60,014 नमूनों की जांच की गयी। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 7.38 प्रतिशत है। शहर में संक्रमितों की संख्या 2,34,701 हो गयी है। इनमें से 1,98,103 मरीज ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,432 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 4,432 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.34 लाख तक पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण से 38 और मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 4877 हो गयी है।
 
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को 60,014 नमूनों की जांच की गयी। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 7.38 प्रतिशत है।  शहर में संक्रमितों की संख्या 2,34,701 हो गयी है। इनमें से 1,98,103 मरीज ठीक हो चुके हैं।  बुलेटिन में कहा गया कि शहर में 31,721 मरीजों का उपचार चल रहा है। निषिद्ध क्षेत्र की संख्या 1670 है। 
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस का विस्फोट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 51,18,253 तक पहुंच गया है और 83,198 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 40,25,079 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।