पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही भगवंत मान अपने राज्य में विकास की लहर को उजागर करना चाहते हैं। उनका मानना है कि युवा देश को आगे करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे सकते हैं। लेकिन अगर शिक्षा व्यवस्था ही ठीक नहीं होगी तो हमारे राज्य के छात्र- छात्राएं कैसे अपना पूर्ण सहयोग दे पाएंगे । इसलिए भगवंत मान ने ओपचारिक तौर से कहा है कि आगामी समय में पंजाब में दिल्ली मॉडल को जल्द ही लागू किया जा सकता हैं।इसलिए मान दिल्ली में दौर पर हैं। इस दौरे में अरविंद केजरीवाल के साथ स्कूलों और मौहल्ला क्लिनीक का जायजा ले रहे हैं।
मान के दिल्ली के स्कूलों का दौरा किया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल ने किस तरह अपने राज्य के स्कूलों में अच्छी व्यवस्था को लागू किया हैं। जिससे देखने के लिए दूसरे राज्यों से यहां के स्कूलों में आते हैं। दिल्ली के सरकारी किसी भी प्राईवेट स्कूल से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चिराग एन्क्लेव में कौटिल्य गवर्नमेंट सर्वोदय बल विद्यालय का दौरा किया। यहां पर मान साहब ने बच्चों से साथ वार्तालाप भी कि जिससे की वह यह देख सकें कि कैसे बच्चे दिल्ली के स्कूलों में पढ़- कर अपनी शिक्षा व्यवस्था को किस तरह सुधार रहे हैं।
भगवंत मान के किया मौहल्ला क्लिनिक का दौरा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने राज्य की चिकित्सा प्रणाली को सुधारने के लिए दिल्ली के मौहल्ले क्लिनिक का ढ़ंग से जायजा ले रहे हैं। इसमें मान साहब यह देख रहे कि इस क्लिनिक में हर उपकरण और दवाईयां मौजूद है और यहां पर जब कोई भी आम नागरिक अपनी परेशानी लेकर इस क्लिनिक पर आय तो उन लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा
अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का किया दौरा :
दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली के शिक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे और पंजाब के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता द्वारा दिल्ली के शिक्षा मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।