केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, DJB के 700 कोंट्राक्टुअल कर्मचारियों को किया पर्मानेंट - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, DJB के 700 कोंट्राक्टुअल कर्मचारियों को किया पर्मानेंट

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मियों को स्थायी सेवाओं का प्रमाण पत्र सौंपने के बाद कहा कि आज 700 कर्मचारी पक्के हो रहे हैं।

दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला लिया है। केजरीवाल सरकार के इस फैसले से 700 अस्थायी कर्मचारियों की सरकारी नौकरी पर्मानेंट हो जाएगी और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी लाभ इन्हें मिलेंगे। 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में दिल्ली जल बोर्ड के 700 संविदा कर्मियों को स्थायी सेवाओं का प्रमाण पत्र सौंपने के बाद कहा कि आज 700 कर्मचारी पक्के हो रहे हैं। अब ये दिल से काम करेंगे। मैं बहुत खुश हूं कि आप सभी पक्के हो रहे हैं। मेरी मंशा है कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों में सभी कच्चे कर्मचारी पक्के हों।
1644389967 delhi jal board
गौरतलब है कि एक लंबे वक़्त से ये कर्मचारी दिल्ली जल बोर्ड में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे और अपनी नौकरी नियमित करने की मांग भी उठा रहे थे। इनकी मांगों पर विचार करते हुए केजरीवाल सरकार ने इन अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी को परमानेंट करने का फैसला लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।