सत्ता में वापस आने पर बंद नहीं होंगी दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाएं - अरविन्द केजरीवाल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सत्ता में वापस आने पर बंद नहीं होंगी दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाएं – अरविन्द केजरीवाल

आज दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भापजा पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी ऐसा चेहरा नहीं है जो मुख्यमंत्री बनने के लायक हो।

आज दिल्ली में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है और दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भापजा पर जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी ऐसा चेहरा नहीं है जो मुख्यमंत्री बनने के लायक हो। बता दें, दिल्ली की 70 सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी। 
केजरीवाल ने एक साक्षात्कार में कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा। उन्होंने पूछा कि क्या होगा अगर वह संबित पात्रा या अनुराग ठाकुर हुए। 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव का ध्रुवीकरण करने की कोशिश भी की और नतीजे बताएंगे कि वह सफल हुए या नहीं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘आप के मतदाता वे हैं जो अच्छी शिक्षा, चिकित्सीय सुविधा, आधुनिक सड़कें, 24 घंटे बिजली चाहते हैं।’’ 
शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शन पर आप के संयोजक ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की वजह से भाजपा ने अभी तक लोगों को वहां से (शाहीन बाग से) नहीं हटाया है। 
केजरीवाल ने पूछा, ‘‘ गृह मंत्री अमित शाह को मार्ग से लोगों को हटाने से क्या रोक रहा है? सड़क जाम रखने में अमित शाह का क्या हित छुपा है? वे दिल्ली के लोगों को परेशान और प्रदर्शन पर गंदी राजनीति क्यों करना चाहते हैं?’’ 
भाजपा पर प्रहार जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी के नेता दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को ‘‘पूरी तरह भूल गए’’ हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ आप के सत्ता में वापस आने पर दिल्ली सरकार ‘‘मुफ्त योजनाएं’’ जारी रखेंगी, हम ऐसी जरूरत पड़ी तो ऐसी और योजनाएं लाएंगे।’’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।