दिल्ली में मिला Monkeypox का 8वां केस, नाइजीरियन महिला पाई गई संक्रमित - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

दिल्ली में मिला Monkeypox का 8वां केस, नाइजीरियन महिला पाई गई संक्रमित

दिल्ली में मंकीपॉक्स से संक्रमित नाइजीरियन महिला को एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का ये आठवां और देश में 13वां केस है।

राष्ट्रीय राजधानी मंकीपॉक्स (Monkeypox) का नया मामला सामने आया है। दिल्ली से नाइजीरियन महिला संक्रमित पाई गई है। संक्रमित महिला को एलएनजेपी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का ये आठवां और देश में 13वां केस है।
जानकारी के मुताबिक, एक अन्य व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका है और उसे भी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक संक्रमित नाइजीरियन महिला और संदिग्ध व्यक्ति के किसी अन्य संक्रमित के साथ संपर्क में आने की पुष्टि नहीं हुई है। 
विश्व के 103 देशों में मंकीपॉक्स
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 से 14 सितंबर तक दुनियाभर के 103 देशों में मंकीपॉक्स के मामले मिल चुके हैं। इतना ही नहीं अब तक मंकीपॉक्स के 59,147 केस मिल चुके हैं। वहीं, इससे अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है। 
मंकीपॉक्स से सबसे ज्यादा संक्रमित देशों की बात करें तो अमेरिका में 21,834, स्पेन में 6,947, ब्राजील में 6,129, फ्रांस में 3,833, यूके में 3,552, जर्मनी में 3,551, पेरू में 1964, कनाडा में 1321, कोलंबिया में 1260 केस, नीदरलैंड में 1,195 केस मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।