देश में लगातार कुत्तों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब एक नया मामला दिल्ली के वसंतकुंज से सामने आया है। बता दें इस घटना में 5-6 कुत्तों ने दो सगे भाइयों को शिकार बना लिया। तीन दिन के अंदर दोनों भाइयों की मौत हो गई। बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों की मानें तो एक बच्चे के शरीर पर कुत्तों के काटने के 30 से ज्यादा निशान थे।
आपको बता दें इस घटना ने लोगों को बुरी तरह से झकझोर रख दिया है।कुत्तों ने बच्चे को इस कद्र काटा कि उसके शरीर के कई अंग शरीर से अलग हो गए हैं। कई अंगुलियां शव के साथ अलग से आई थी। कई अंगों की केवल त्वचा ही बची थी। बच्चे के शव के कई अंगों को टांके लगाकर जोड़ा गया।

दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वसंत कुंज साऊथ थाना पुलिस को एक बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने शिकायत पर तुंरत कार्रवाई करते हुए बच्चे की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद जंगल में एक दीवार के पास आनंद के शव को पुलिस ने बरामद किया। बच्चे के शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान थे और शरीर के कई अंग बुरी तरह से अलग हो गए थे। रविवार सुबह आनंद का छोटा भाई आदित्या अपने चचेरे भाई चंदन के साथ जंगल में गया था। चंदन आदित्य को छोड़ कर कुछ दूर चला गया, इसी दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया।