Delhi Weather Update: दिल्ली में होने लगी है शिमला से ज्यादा ठंड, प्रदूषण से भी नहीं राहत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Delhi Weather Update: दिल्ली में होने लगी है शिमला से ज्यादा ठंड, प्रदूषण से भी नहीं राहत

राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। और ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से डिग्री कम है।

राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने लगा है। और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से डिग्री कम है। पिछले 2 दिनों में दिल्ली में करीब 6 डिग्री तापमान दर्ज किया जा रहा है। बता दें मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शिमला से ज्यादा ठंड दिल्ली में पड़ रही है। इसके साथ ही अभी आने वाले तीन दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है।   
एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के करीब है
आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ- साथ प्रदूषण से भी राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के करीब है,  जो कि खराब श्रेणी में आता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिल्ली में अब कोहरा और धुंध परेशान कर सकता है। 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस 
 शिमला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जबकि न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस ही बना रह सकता है।हालांकि, दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।