पुरानी दिल्ली में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की धटना व आराजक तत्वों द्वारा हिंसा निन्दनीय व अत्यंत शर्मनाक है।
दिल्ली की कानून व्यवस्था गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों में है और भाजपा की ज़िम्मेवारी है।
सभी लोगों से अपील है कि अफ़वाहों पर विश्वास न करें व शांति बनाये रखें।
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) July 2, 2019
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘पुरानी दिल्ली में दुर्गा मंदिर में कथित तोड़फोड़ की घटना तथा अराजक तत्वों द्वारा हिंसा निंदनीय और अत्यंत शर्मनाक है। दिल्ली की कानून-व्यवस्था गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में है और बीजेपी की जिम्मेदारी है।’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘सभी लोगों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और शांति बनाए रखें।’’

आज सुबह चांदनी चौक के लाल कुंआ स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के दर्शन किये।मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से हुई तोड़फोड़ से मन व्यथित हुआ है।मैंने स्थानीय लोगों से बात कर मामले की पूरी जानकारी ली और उन्हें आश्वस्त किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। @BJP4Delhi @DelhiPolice pic.twitter.com/5ghD20Nn7J
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) July 2, 2019
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्राचीन दुर्गा मंदिर में दर्शन के बाद स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात करके हौज कात्री थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की तथा पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। क्षेत्र में कोई अन्य अप्रिय घटना नहीं घटे इसके लिए किए गए सुरक्षा बंदोबस्त की भी समीक्षा की।