दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला चौथा मामला, 31 वर्षीय महिला संक्रमित , एलएनजेपी में भर्ती - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

दिल्ली में मंकीपॉक्स का मिला चौथा मामला, 31 वर्षीय महिला संक्रमित , एलएनजेपी में भर्ती

दिल्ली में बुधवार को एक 31 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 4 हो गई है।

दिल्ली में बुधवार को एक 31 वर्षीय महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 4 हो गई है।
महिला को बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली के नोडल अस्पताल एलएनजेपी में भर्ती कराया गया है।
इस बीच, केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्र द्वारा संचालित तीन अस्पतालों को मंकीपॉक्स के मामलों के लिए आइसोलेशन रूम बनाने का भी निर्देश दिया।
एक सूत्र के अनुसार, ‘मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, तीन अस्पतालों- सफदरजंग, आरएमएल और लेडी हाडिर्ंग में आइसोलेशन रूम चालू कर दिए गए हैं।’
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को शहर के तीन निजी अस्पतालों को मंकीपॉक्स मामलों के प्रबंधन के लिए 10 आइसोलेशन रूम बनाने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।