कुत्ते से ज्यादा खूंखार मालिक - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कुत्ते से ज्यादा खूंखार मालिक

आफाक वेलकम की जनता कॉलोनी में रहता था। वह घोंडा की फैक्ट्री में काम करता था। आफाक के परिवार में पत्नी , दो बेटे और बेटी व अन्य परिजन हैं।

पूर्वी दिल्ली : वेलकम इलाके में एक शख्स को कुत्ते के भौंकने पर उसे पत्थर मारने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल शख्स के पत्थर मारने से कुत्ता मालिक इस कदर बिफरा कि उसने पिस्टल निकालकर शख्स को सीधा गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल मोहम्मद आफाक (30) को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद आफाक का शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट अतुल ठाकुर का कहना है कि आरोपी शख्स की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, आफाक परिवार सहित वेलकम की जनता कॉलोनी में रहता था। वह घोंडा की एक फैक्ट्री में काम करता था। आफाक के परिवार में पत्नी रेशमा, दो बेटे अल्ताफ (10), रिजवान (8) और बेटी अफशां (6) व अन्य परिजन हैं। रविवार दोपहर आफाक के बेटे रिजवान के हाथ पर सिलेंडर गिर गया था। रेशमा उसे लेकर अस्पताल गई थी। शाम करीब 4.30 बजे आफाक घर लौटा तो उसकी सास ने उसे रिजवान के बारे में बताया। ये सुनकर वो जग प्रेवश चंद्र अस्पताल ले जान के लिए निकल गया।

वह जैसे ही थोड़ी दूरी पर पहुंचा एक कुत्ता आफाक पर भौंककर काटने को दौड़ा। कुत्ते को डराने के लिए आफाक ने उसे पत्थर मार दिया। कुत्ते का मालिक मेहताब ये पूरी घटना देख रहा था। आफाक ने जैसे ही कुत्ते को पत्थर मारा मेहताब ने पिस्टल निकालकर आफाक के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। उधर, गोली लगते ही आफाक नीचे गिर गया। एक राहगीर ऑटो चालक घायल को जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इलाके के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।