Weather Update: दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Weather Update: दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने अगले हफ्ते कुछ अलग होने का लगाया अनुमान
आईएमडी के मुताबिक अगले हफ्ते शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। मौसम कार्यालय ने रविवार को कोहरे के साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 8 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शाम चार बजे तक पिछले 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 294 रहा।
कब होता है संतोषजनक एक्यूआई ?
एक्यूआई शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।