CM केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

CM केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

भाजपा नेता और दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और दिल्ली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली भाजपा सिख प्रकोष्ठ और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।  
इस मामले को लेकर कार्यकर्ताओं में जोरदार रोष 
भाजपाई कार्यकर्ताओं में पंजाब पुलिस द्वारा तजिंदर बग्गा की बिना पगड़ी गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के प्रति भारी रोष है। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए सीएम आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।  
1651924354 police2

भाजपा का हर कार्यकर्ता यह गुनाह करता रहेगा 
इस दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि तजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करवाकर केजरीवाल ने तानाशाह जैसी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल से सवाल पूछना गुनाह है तो भाजपा का हर कार्यकर्ता यह गुनाह करता रहेगा।  दिल्ली पुलिस ने बिना इजाजत प्रदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए वहां से तुरंत जाने को कहा।  
पुलिस देगी बग्गा को सुरक्षा 
इसके बाद पुलिस ने भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की पीठ और कंधे पर चोटें आई हैं। मेडिकल लीव सर्टिफिकेट से इस बात की पुष्टि हुई है। बग्गा ने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस द्वारा मारपीट के बाद वह घायल हो गए। वहीं दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बीजेपी नेता को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है।  
10 मई को होगी मामले की सुनवाई  
उधर, मेडिकल रिपोर्ट के बाद संभावना है कि बीजेपी नेता द्वारा पंजाब पुलिस के खिलाफ तीसरी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। बग्गा को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट स्वयं सिद्ध त्रिपाठी के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने अब जनकपुरी के एसएचओ को बग्गा की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई है। मामले में अगली सुनवाई मंगलवार यानी 10 मई को होगी। पंजाब सरकार की ओर से शुक्रवार को हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 

तजिंदर बग्गा मामले में पंजाब पुलिस की याचिका पर हाईकोर्ट में टली सुनवाई

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे पंजाब पुलिस ने बग्गा को जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया और मोहाली की ओर निकली। लेकिन दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस के काफिले को रोक लिया गया। इस बीच हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ऐलान किया कि वो बग्गा को पंजाब नहीं दिल्ली पुलिस को सौंपेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।