NEET-PG काउंसलिंग में देरी के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को वापस ले लिया है। डॉक्टर्स आज दोपहर 12:00 बजे अपनी ड्यूटी पर वापस लौट जाएंगे। दिल्ली डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष ने कहा है कि मंत्री जी से मुलाकात के बात उन्हें आश्वासन मिला और उसके बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया।
फोर्डा के अध्यक्ष डॉक्टर मनीष का कहना है कि मरीज पहले से ही पीड़ित हैं, कई सर्जरी टाल दी गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए वे आज दोपहर 12 बजे हड़ताल समाप्त कर रहे हैं। हमने कल रात ज्वाइंट सीपी के साथ बैठक की थी। दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली पुलिस से रेजिडेंट डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने को भी कहा है।

NEET काउंसलिंग में हो रही देरी को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों के प्रदर्शन ने सोमवार को उस वक्त तूल पकड़ लिया जब दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए। मामला ज्यादा तूल पकड़ा तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।
हालांकि बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कुछ रेजिडेंट डॉक्टरों से मुलाकात कर पुलिस की अभद्रता के लिए खेद जताया था, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार इतना काफी नहीं है।