सौरभ भारद्वाज का आरोप- भाजपा असंवैधानिक तरीके से MCD पर चाहती है नियंत्रण - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सौरभ भारद्वाज का आरोप- भाजपा असंवैधानिक तरीके से MCD पर चाहती है नियंत्रण

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि जनता ने उनकी पार्टी को दिल्ली नगर निगम के संचालन के लिए चुना है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी असंवैधानिक तरीके से इस पर नियंत्रण चाहती है।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि जनता ने उनकी पार्टी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के संचालन के लिए चुना है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असंवैधानिक तरीके से इस पर नियंत्रण चाहती है। 
आप नेता ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हमने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है और समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि हम चुनाव के पक्ष में हैं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती।’’
आरोपों से घिरी भाजपा 
भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी में भाजपा का कार्यकाल 2022 में ही समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘तभी से पार्टी ने नगर निगम को किसी न किसी बहाने से अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश की है, चाहे एकीकरण हो, परिसीमन हो या मेयर चुनाव हों।’’ उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आप की महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका को तीन फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।