कंझावला कांड में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को दी थी गलत जानकारी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कंझावला कांड में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को दी थी गलत जानकारी

दिल दहलाने वाली कंझावला कांड में बार-बार बदलते बयान तथा बदलते आरोपों के बीच केस ने फिर से एक नया मोड़ लिया है। दरअसल कंझावला मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है,

दिल दहलाने वाली कंझावला कांड में बार-बार बदलते बयान तथा बदलते आरोपों के बीच केस ने फिर से एक नया मोड़ लिया है। दरअसल कंझावला मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है, अब तक अंजलि हत्या कांड में 5 लोगों की गिरफ़्तारी हुई थी। बताया जा रहा है कि, दिल्ली पुलिस ने शहर के कंझावला इलाके में कार से युवती को टक्कर मारने के बाद वाहन से घसीटने से हुई मौत के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी है।
मामले में गिरफ्तार किया गया छठवां व्यक्ति
पुलिस ने आरोपी की पहचान आशुतोष के तौर पर की है। वह इस मामले में गिरफ्तार किया गया छठवां व्यक्ति है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ‘‘सुल्तानपुरी मामले में छठवें आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पुलिस को गलत जानकारी दी थी। आगे की जांच चल रही है।’’ इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों ने कथित तौर पर आशुतोष से कार ली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कहा था कि वह दो संदिग्धों की तलाश कर रही है, जो कथित तौर पर पांचों आरोपियों को बचाने में शामिल थे।
आरोपी को बचाने की कर रहे थे कोशिश 
इस मामले में पुलिस ने पहले दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और कॉल डिटेल के रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस को दो और लोगों-आशुतोष और अंकुश खन्ना की संलिप्तता के बारे में पता चला था, जो आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। अंकुश खन्ना आरोपी अमित खन्ना का भाई है। अमित के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है और उसने अंकुश को दुर्घटना के बारे में सूचित किया तो उसके भाई ने दीपक को पुलिस को यह बताने के लिए राजी किया था कि वह दुर्घटना के दिन गाड़ी चला रहा था। दीपक ग्रामीण सेवा चलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।