शीला मनोहर कपूर पश्चिम विहार शाखा में वरिष्ठजन सेवा का आदेश केंद्र बनेगा : किरण चोपड़ा
होली का रास-रंग, डाण्डिया खेलते हुए फूलों की वर्षा करके होली का जश्न मनाना पूरे जोश और जुनून पर था। बड़े ही उत्साह से वरिष्ठजन सुरीले गीतों की धुन पर नाचते हुए, शाखा में होली का पर्व मना रहे थे तभी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने पधार कर सभी सदस्यों को होली का बड़ा सरप्राइस दिया। जिस पर सदस्यों में उत्साह की लहर देखते ही बनती थी। इसके बाद सदस्यों ने चेयरपर्सन के साथ फूलों की होली में एक-दूसरे पर फूलों की बरसात की और जमकर होली गीतों पर डांस भी किया।
इस पावन मौके पर चेयरपर्सन ने सभी को बधाई देते हुए कहा शीला-मनोहर कपूर, पश्चिम विहार के प्रतिभाशाली-दानी, परोपकारी- दम्पत्ति, तथा समाजसेवी-पुण्यात्मा थे, जिनका लक्ष्य था कि हमारा आंगन वरिष्ठïजन सेवा व बुजुर्गों की सहायता का आदर्श केन्द्र बने, तथा बुजुर्गों को खुशियां भरपूर मिले। मेरे पतिदेव श्रीअश्विनी कुमार चोपड़ा भी चाहते थे कि सभी वरिष्ठï लोग अपने बच्चों व परिवार संग मिलजुल कर रहें, परस्पर खुशियां बांटे। पिछले दिनों वरिष्ठï नागरिक केसरी क्लब फेसबुक पेज पर पश्चिम विहार शाखा सदस्यों की अनूठी होड़ लगी। सभी शाखाओं में पश्चिम-विहार की शाखाप्रमुख रमा अग्रवाल किसी से कम नहीं रही। यहां के सदस्यों में फाऊंडर मैम्बर सुरेन्द्र सिंह सेठी की वीडियो वायरल होने से 52 वर्ष पहले उनका खोया दोस्त उन्हें कनाडा से मिला। कोरोना काल में ऑनलाइन कार्यक्रम से लाखों वरिष्ठïजन आपस में जुड़े। उन्होंने आगे कहा-शीला मनोहर कपूर के अरमान पूरे करने में हम हमेशा तत्पर रहते हैं। जब भी किसी वरिष्ठïजन को कोई भी सेवा की जरूरत होगी। हमारे यहां के सहयोगी सतवंत कौर-अमृतपाल सिंह हमेशा सेवा कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। होली पर्व पर सदस्य सतेन्द्र सेठी ने विश्व शांति की कामना में शब्द कीर्तन किया। तत्पश्चात शाखाध्यक्ष रमा अग्रवाल के निर्देशन में सुनीता रस्तोगी ने कृष्ण बनकर, तथा आशा शर्मा, किरण सभरवाल, उर्मिल बेदी, सत्या अरोड़ा, मीना तिवारी, विमल मनोचा, उमा शर्मा, अल्का भट्टï, सुदेश चौहान, सुरेश शर्मा सदस्यों ने सखियां बनकर होली के रंग-बिरंगे कार्यक्रम व होली गीत प्रस्तुत किये। वरिष्ठï सदस्या आशा अरोड़ा, राज कुमारी व चन्द्रकांता रेलन ने मधुर आध्यात्मिक गीतों की अमृत वर्षा की। वरिष्ठï सदस्य सुरेन्द्र सिंह सेठी का 81वां तथा सदस्या सुमन सूद का जन्मदिवस पर सबने शुभकामनाएं दी। ए.के. बख्शी उनकी सुपुत्री रूपाली, डी.एल. सभरवाल सुभाष पुरी ने जन्मोत्सव पर मंगल गीत गाए। इस अवसर पर सेठी परिवार के सुपुत्र नैनी, पुत्रवधू जैस्मिन पोता रबाब-पोती आरजा ने भी लंगर सेवा में सेवाएं दी।
होने वाला कार्यक्रम
शाखा की बैठक 24 मार्च गुरुवार को होगी।
समय: प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
हैल्पलाइन नं. 9311123220, 7503009779
रिपोर्ट : चंद्रमोहन आर्य