21वीं सदी को महिला सशक्तिकरण के रूप में जाना जाएगा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

21वीं सदी को महिला सशक्तिकरण के रूप में जाना जाएगा

भिवानी: 21वीं सदी को महिला सम्मान और सशक्तिकरण की सदी के रूप में जाना जाएगा। क्योंकि वर्तमान शासन काल में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित एवं सम्मानित महसूस कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में उपस्थित महिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि 22 मई को भिवानी में होने वाली भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला , प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लतिका शर्मा पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए निर्मला बैरागी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भयमुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन की नींव रखी है। लिहाजा महिला राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेते वक्त अपने आप को सहज एवं सम्मानित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश राम राज्य की ओर बढ़ रहा है तथा महिलाएं पुरुषों के बराबर खड़ी होकर देश एवं प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि जब महिलाओं के कदम सत्ता की तरफ बढ़ेंगे तो राष्ट्र विकास की राह पर चलेगा। बैठक को मुख्य तौर से भाजपा जिला अध्यक्ष नंद राम धानिया, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी सुनीता दांगी ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बबीता तवर ने की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनदरा चौहान, प्रदेश महामंत्री मीना चौहान, अनुराधा खनगवाल, राजवती काजला, मीना शर्मा, रेखा गुप्ता, मधु तंवर, शीला तंवर, सुषमा शर्मा, कविता राजपूत, प्रकाश देवी, सुनीता शेखावत, मीनू जैन, मंजूबाला, हवा सिंह आदि उपस्थित थे।

(दीपक खंडेलवाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।