चार अगस्त को भाजपा का दामन थाम सकते हैं कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

चार अगस्त को भाजपा का दामन थाम सकते हैं कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई

हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। बिश्नोई के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक कुलदीप बिश्नोई चार अगस्त को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। बिश्नोई के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस ने जून में हुए राज्यसभा चुनाव में बिश्नोई के ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के बाद उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। सूत्रों ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे बिश्नोई भाजपा में शामिल होने से पहले विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं।बिश्नोई ने भी मंगलवार को संकेत दिए कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
नयी शुरूआत को लेकर बिश्नोई ने किया ट्वीट
उन्होंने ट्वीट किया, ”चार अगस्त 2022, सुबह 10 बजकर 10 मिनट।”इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, ”नयी शुरुआत करने से मत डरिए। इस बार कुछ बेहतर करने का मौका है।”हाल के हफ्तों में, बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें की थीं।
भाजपा हाईकमान से मिल चुके हैं बिश्नोई 
एक हफ्ते पहले बिश्नोई ने नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली में मुलाकात कर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की थी। दस जुलाई को बिश्नोई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिश्नोई ने उनकी जमकर तारीफ की थी। कांग्रेस ने पिछले महीने बिश्नोई (53) को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा गर्म है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।