गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट कलर' अवार्ड से करेंगे सम्मानित,विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शुभरंभ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा पुलिस को प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड से करेंगे सम्मानित,विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शुभरंभ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा जा रहे हैं। यहां पर अमित शाह हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड प्रदान करेंगे।

 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 फरवरी को हरियाणा जा रहे हैं। यहां पर अमित शाह हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड प्रदान करेंगे।बता दें कि यहां आयोजन हरियाणा के करनाल में होने जा रहा है। इसके बाद शाह हरियाणा की जनता के लिए कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले है। शाह का हरियाणा का यहां दौरा खास माना जा रहा है। शाह कार्यक्रम के बाद भाजपा मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा  भी करेंगे। 
कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
इसी के साथ ही वो कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि शाह का यह हरियाणा दौरा भाजपा के लिए बेहद अहम होने वाला है। हरियाणा पुलिस अपनी सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित होने जा रही है। हरियाणा पुलिस को यह अवार्ड केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदान करेंगे। समारोह 14 फरवरी को करनाल के मधुबन पुलिस परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 2.30 बजे अमित शाह हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
भाजपा नेताओं संग करेंगे बैठक
सूत्रों के मुताबिक अमित शाह हरियाणा प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं। इसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर और उसके तोड़ पर फीडबैक लिया जा सकता है। यही नहीं 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी शाह संगठन के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 18 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।