प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सैंटर में भाजपा कार्यकताओं ने की बैठक - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सैंटर में भाजपा कार्यकताओं ने की बैठक

निजामपुर: केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए आज मंडल अध्यक्ष नरेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना सैंटर हस्नपुर में एक बैठक की गई। इस अवसर पर मंडल महामंत्री पूर्व सुबेदार जगराम, मंडल प्रभारी बेगराज सैनी, पालक पूर्णचंद गोठड़ी, विसतारक कर्मबीर गुर्जर, पूर्व किसान मोर्चा के अध्यक्ष अमरसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल यादव, संतलाल यादव, राजाराम मौखूता, सुरेश बदोपुर, नारायण सिंह हमीदपुर, पूर्व सुबेदार महिपाल, दलीप सिंह, राजपाल, निहाल सिंह, सुरतसिंह, सुभाष शर्मा, सुमेरसिंह, पूर्व सुबेदार नानसिंह, कैलाश शर्मा, अभयसिंह, रोहतास नंबरदार व डॉ. रविंद्र कुमार हस्नपुर के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए नांगल चौधरी से हल्का विधायक डा. अभय सिंह यादव की प्रसंशा की ओर उनके द्वारा अब तक करवाए गए विकास कार्यों की जानकारी भी दी गई। साथ ही आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई। मंडल महामंत्री पूर्व सुबेदार जगराम ने बैठक में सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इसे जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक को मंडल प्रभारी बेगराज सैनी व पालक पूर्णचंद गोठड़ी ने भी संबोधित किया। वही नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक कर्मबीर गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाकर बूथ को मजबूत करना चाहिए। साथ ही बूथ स्तर पर कार्यक्रम भी करने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 18 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।