मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
किसी को उधार दिया पैसा अटक सकता है। ऑफिस में सीनियर से बहस हो सकती है। आज परिवार से मदद मिलने की उम्मीद है। विदेश यात्रा को खूब इंजॉय करने वाले हैं। नई कार खरीदने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ अंक : 11, शुभ रंग : क्रीम
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
आर्थिक स्थिति की चिंता करने की जरूरत नहीं है। घर पर कोई फंक्शन आयोजित कर सकते हैं। समय की बर्बादी करने की भी संभावना है। ट्रेन से यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित रहने वाला है। प्रॉपर्टी से मुनाफा होने से आय में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : गहरा नीला
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। घर का कोई सदस्य मूड खराब कर सकता है। लंबी यात्रा पर जाने के लिए सही समय है। प्रॉपर्टी को किराए पर देने की सोच सकते हैं। रिश्ते में आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
सट्टा या स्टॉक में मुनाफा हो सकता है। ऑफिस में आप ज्यादा काम कर पाएंगे। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामला आपके पक्ष में होगा। किए वादे को पूरा करने में दिक्कत होगी।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : आसमानी नीला
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
स्टॉक मार्केट से बड़ा मुनाफा हो सकता है सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। प्रॉपर्टी विवाद के सुलझने की संभावना है। लव लाइफ में प्यार भरने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : गहरा नीला
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने से परेशान रहेंगे। परिवार को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सही समय है। रोमांटिक लाइफ में खुशियां भरी रहेंगी।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग : बैंगनी
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
आर्थिक परेशानियां अब दूर हो सकती हैं। आय के स्रोत बढ़ने की प्रंबल संभावना है। वीजा मिलने में मुश्किलें आ सकती है। छात्रों की जिंदगी में बदलाव आ सकता है। मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : सी ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
कोई बड़ी पेमेंट मिलने की उम्मीद है। काम में सीनियर्स का साथ मिलेगा। घर पर कोई सरप्राइज मिल सकता है। शहर से बाहर घूमने का प्लान करेंगे। प्यार का इजहार करने का समय नहीं है।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
अटका हुआ पैसा मिलने से स्थिति बेहतर होगी। व्यापार को बढ़ाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी । घर से दूर रहने वालों को परिवार की याद आएगी। आज प्रॉपर्टी के मामलों से दूर ही रहना अच्छा है। प्रेमी से अपने दिल की बात कहने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : रोजी ब्राउन
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
आर्थिक पक्ष को लेकर अब संतुष्ट रह सकते हैं। डाइट पर कंट्रोल रखें और एक्सरसाइज करें। आज काम से जी चुराना भारी पड़ सकता है। परिवार पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी विवाद आपके पक्ष में हो सकता है।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग : हल्का हरा
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
आय को बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। सेहत में सुधार आना शुरू हो सकता है। आपके काम पर नजर रखी जा सकती है। घर पर मेहमानों के आने की संभावना है। कहीं घूमने जाने के लिए छुट्टी ले सकते हैं।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : लाल
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
किसी करीबी की सेहत में सुधार आएगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आज घर पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। रिलैक्स करने के लिए घूमने जा सकते हैं। कोई आपके प्यार का फायदा उठा सकता है।
शुभ अंक : 5, शुभ रंग : ऑल शेड्स ऑफ ग्रीन