आज का राशिफल (06 दिसंबर 2022) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (06 दिसंबर 2022)

आपके रिसर्च वर्क से कंपनी को फायदा हो सकता है।

मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
प्रोपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। परिवार के साथ किसी समारोह में शिरकत करेंगे। ऑफिस में आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। शाम को पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा सकते है। 
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- रोयल ब्लू
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
इन्वेस्टमेंट के मामले में भाग्य आपका साथ देगा। युवाओं की नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आगे बढ़ने का कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। भाई-बहन के आने से आपका दिल खुश हो जाएगा। हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचने के लिए पौष्टिक आहार लें। 
शुभ अंक- 15 शुभ रंग- नेवी ब्लू
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
आज लोगों का ध्यान आपकी ओर केंद्रित होगा। रेगलुर वर्कआउट करने के लिए जिम जॉइन करें। घर पर अचानक मेहमान दस्तक दे सकते है। सहकर्मी के साथ मिलकर ऑफिस के मसले दूर करेंगे। ज्यादा ट्रैवल करने से स्ट्रेस और थकान हो सकती है। 
शुभ अंक- 7 शुभ रंग- सिल्वर
कर्क (CANCER) :  (22 जून- 22 जुलाई)
कार्यक्षेत्र में कुछ मुसीबते आ सकती है। दोपहर बाद अचानक कहीं जाना पड़ सकता है। घर पर पार्टी और जश्न का प्लान बना सकते है। स्टूडेंट्स एग्ज़ाम में अच्छा स्कोर कर सकते है। जरूरी मीटिंग के लिए समय से पहले घर से निकलें। 
शुभ अंक- 8 शुभ रंग- ग्रीन
सिंह (LEO) :  (23 जुलाई- 23 अगस्त) 
कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवाओं की कामयाबी पर गर्व महसूस करेंगे। अच्छे-बुरे वक्त में परिवार आपके साथ रहेगा। आज के दिन प्रोपर्टी का लेनदेन ना करें। पार्टनर को आपके सपोर्ट की जरूरत हो सकती है। 
शुभ अंक- 15 शुभ रंग- पर्पल
कन्या (VIRGO) :  (23 अगस्त- 23 सितंबर)
कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है।  भविष्य के बारे में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। भाई-बहन के साथ झगड़े में अपशब्द ना कहें। इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। लवर से दिल की बात कहने के लिए सही समय है।    शुभ अंक- 7 शुभ रंग- लाइट ऑरेंज
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
मुश्किल समय के लिए अभी से सेविंग्स करें। शाम को फैमिली के साथ बाहर खाने जा सकते है। मेडिकल फील्ड के लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। सुबह व्यायाम करने से दिन भर फिट महसूस करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थोड़ी खटास आ सकती है। 
शुभ अंक- 2 शुभ रंग- मैरून
वृश्चिक (SCORPIO) :  (24 अक्टूबर-22 नवंबर) 
आज का दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। दूसरे शहर यात्रा का प्लान बन सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। हेल्थ को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। प्रेमी को स्पेशल फील कराने की कोशिश करें। 
शुभ अंक- 22 शुभ रंग- ब्राउन
धनु (SAGITTARIUS) :   (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
कुछ दिनों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्टॉक मार्किट में इन्वेस्ट करना अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत होगी। स्टूडेंट्स परीक्षा में अच्छे मार्क्स से पास होंगे। पार्टनर के साथ खुलकर बात करने की कोशिश करें।  शुभ अंक- 6 शुभ रंग- रेड
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
आपके रिसर्च वर्क से कंपनी को फायदा हो सकता है। स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग लेने से फिट रहेंगे। दूसरों को पैसा उधार देते समय सावधान रहें। उत्तर दिशा की ओर यात्रा करना आज शुभ रहेगा। अनजान व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। 
शुभ अंक- 4 शुभ रंग- ब्लू
कुम्भ (AQUARIUS) :   (22 जनवरी- 19 फरवरी)
ऑफिस से छुट्टियां मिलने की संभावना है। घूमने-फिरने से आप रिलैक्स फील करेंगे। छात्र पढ़ाई पर अपना सारा ध्यान केंद्रित करें। फिलहाल निवेश करने का विचार टाल दें। आज कोई खास व्यक्ति आपके करीब आ सकता है। 
शुभ अंक- 15 शुभ रंग- गोल्डन
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
सकारात्मक सोच रखने से फायदा होगा। नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ ऊंची आवाज में बात ना करें। यात्रा पर जाने से पहले प्लानिंग ठीक से करें। आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी समय जरूर निकालें। 
शुभ अंक- 17 शुभ रंग- ग्रीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।