आज का राशिफल (07 मार्च 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (07 मार्च 2023)

आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। रियल स्टेट से सम्बंधित समझौते हो सकते हैं।

मेष (ARIES) : (21 मार्च -20 अप्रैल) 
आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। रियल स्टेट से सम्बंधित समझौते हो सकते हैं। हर एक परिस्थिति में परिवार से समर्थन मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स से नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज़ को रूटीन में शामिल करें। छात्रों को शिक्षकों से जरुरी मार्गदर्शन मिल सकता है।  
लकी नंबर-9, लकी कलर – मैजेंटा
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल-20 मई) 
पारिवारिक संबंधों में मधुरता आ सकती है। आज फाइनेंशियली फायदा होने की संभावना है। स्किल्स को सुधारने का जरुरी प्रयास करें। खुद को एनर्जेटिक और फ्रेश फील करेंगे।  संभव हो तो यात्रा का प्लान कैंसिल कर दें। प्रॉपर्टी के विवादों में स्थिरता आ सकती है। 
लकी नंबर-22, लकी कलर-लाइट ग्रीन 
मिथुन (GEMINI) : (21 मई – 21 जून) 
फिजूलखर्ची को कम करने का प्रयास करें। अनावश्यक बहसबाज़ी से बचने का प्रयास करें। यात्रा करने से पॉजिटिविटी व नया अनुभव मिलेगा । दफ्तर के अंदर की गयी मेहनत रंग लाएगी। संपत्ति की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। 
लकी नंबर-1, लकी कलर-क्रीम
कर्क (CANCER) : (जून 22-जुलाई 22) 
फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स का निपटारा हो सकता है।  आज प्रियजनों के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। स्किल की वजह से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।  जल्द ही नए इन्वेस्टमेंट प्लान मिलने की उम्मीद है।  
लकी नंबर-15, लकी कलर-लाइट ब्लू 
सिंह (LEO) : (23 जुलाई -23 अगस्त) 
फिजूलखर्ची से बचें और बचत पर ध्यान दें। आज की गयी यात्रा मनोरंजक हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ कोई भी समझौता न करें। प्रोफेशनल जीवन में सफलता मिल सकती है। हेल्दी डाइट और रूटीन प्लान को नियमित रखें। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आ सकती है। 
लकी नंबर-11,  लकी कलर-ऑरेंज
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त -23 सितंबर)
पुराने इंवेस्टमेंट्स से आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिरता पहले जैसे ही बनी रहेगी। व्यायाम और अच्छी डाइट से सेहत में स्थिरता रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए फैसलों के लिए सही समय है। अच्छे छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने की सम्भावना है। 
लकी नंबर-1,  लकी कलर-गोल्डन 
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर-23 अक्टूबर) 
जल्द ही आय के अन्य स्त्रोत मिल सकते हैं।  करियर से सम्बंधित जोखिम उठाना पड़ेगा। नए आवास को बनाने का विचार बना सकते हैं। विशेषज्ञों से उचित सलाह मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन बेहतरीन तरीके से बीतेगा।  दोस्तों की वजह से यात्रा कैंसिल हो सकती है। 
लकी नंबर-18, लकी कलर – मैरून 
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर -22 नवंबर)
पारिवारिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है।  ऑफिस कलीग्स से अच्छा सम्बन्ध बना कर रखें।  जल्द ही किसी मनोरंजक यात्रा में जा सकते हैं। अच्छी दिनचर्या से सेहत में सुधार हो सकता है। छात्रों को ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।  जल्द ही होम लोन से छुटकारा मिल सकता है। 
लकी नंबर-3, लकी कलर-येलो 
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर -21 दिसंबर)
आज आपकी आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। फैमिली विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करें। स्किल्स की सहायता से लक्ष्य प्राप्ति में सरलता होगी।  रियल स्टेट सम्बंधित समझौते होने की उम्मीद है।  खुद को एनर्जेटिक और फिट महसूस करेंगे।  रिलेशनशिप में पॉजिटिविटी को बनाये रखें। 
लकी नंबर-6, लकी कलर – सैफ्रॉन 
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर–21 जनवरी) 
समझदारी से काम लेने पर आर्थिक हालात सुधरेंगे।  पॉजिटिव एनर्जी से खुद को बेहतर महसूस करेंगे। प्रोफेशन के प्रति ईमानदारी रखने से फायदा होगा। नई जगहों की यात्रा से ताजगी का अनुभव होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार जरूर करें। 
लकी नंबर-7, लकी कलर-ब्राउन 
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी -19 फरवरी) 
परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। करीबियों के साथ उपयोगी बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश के नए मौके मिल सकते हैं।  रूटीन में योग और ध्यान को शामिल करें। सफलता से माता पिता को ख़ुशी मिलेगी।   
लकी नंबर-6, लकी कलर-पीच 
मीन (PISCES) : (20 फरवरी – 20 मार्च) 
इन्वेस्टमेंट से बेहतर रिटर्न्स मिलने की उम्मीद है। सभी प्रोजेक्ट्स को तय समय के अंदर पूरा करें। प्रॉपर्टी सेक्टर में निवेश करने से फायदा होगा। परिवार का सहयोग मिल सकता है। कुछ स्टुडेंट्स बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। सेहत के नजरिये से आपका दिन बेहतर होगा। 
लकी नंबर-17, लकी कलर-सिल्वर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।