कांग्रेस पार्टी में काफी समय से अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रह है। अब कुछ ही दिनों में अध्यक्ष पद के चुनाव होने वाले है। अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर उमीदवारों के नाम कुछ खास चर्चा में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम भी उम्मीदवार के रूप में खास चर्चा में है। राजस्थान में माछे बवाल के बेच खबर है कि सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस से बाहर हो सकते है। एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे दोस्त मुझसे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने को कह रहे है।

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जोरो की टक्कर
आपको बता दें कि 30 सितंबर नामांकन की आखिरी तारिक है।इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि 30 सितंबर तक का इंतजार करना होगा, तब सारी चीजें साफ हो जाएंगी। 30 सितंबर नामांकन की आखिरी तारिक है। दिग्विजय सिंह ने ये बयान उस समय दिया है जब राजस्थान में जब राजस्थान में सियासी संकट जारी है। सियासी संकट इतना ज्यादा चर्चा में है कि इस ड्रामे के चलते अशोक गहलोत को अध्यक्ष पद के चुनाव की रेस से बाहर भी किया जा सकता है। हालात बिल्कुल भी सुधरते हुए दिखाई नहीं दे रहे है।ऐसे में अब मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल अध्यक्ष पद की रेस में चल रहे है।