देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 1,68,063 नए केस सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 3,58,75,790 हो गयी है और 277 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 4,84,213 हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों में यह जानकारी दी गयी। देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 10.64 प्रतिशत है। ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है जिसमें से 1,711 मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामलों की पुष्टि हुई है यहां पिछले 24 घंटे में 33,470 केस सामने आए हैं।
कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 8,21,446 हो गए
देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 8,21,446 हो गए हैं, इसी के साथ कुल पॉजिटिविटी रेट 2.29 प्रतिशत हो गया है।मंत्रालय ने कहा कि पूरे देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले बढ़कर 4,461 हो गए हैं। हालांकि, कुल ओमिक्रॉन पॉजिटिव मामलों में से 1,711 के ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 28 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं।
देश का कोरोना टीकाकरण कवरेज 152.89 करोड़ तक पहुंच गया है
बीते 24 घंटे में 69,959 संक्रमितों के वायरस से ठीक होने के साथ रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,45,70,131 हो गई। इसी के साथ भारत की रिकवरी दर 96.36 प्रतिशत हो गई है।देशभर में कुल 15,79,928 कोरोना टेस्ट किए गए। भारत में अब तक 69.31 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं।बीते 24 घंटों में 92 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, देश का कोरोना टीकाकरण कवरेज 152.89 करोड़ तक पहुंच गया है।अभी 17.11 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

देश में सात अगस्त 2019 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2019 को 30 लाख और पांच सितंबर 2019 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2019 को 50 लाख, 28 सितंबर 2019 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2019 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2019 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2019 को ये मामले एक करोड़ के पार, पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2020 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।