संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रतिनिधि ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का सम्बोधन शुरू होते ही महासभा से वॉकआउट कर दिया। दरअसल, इमरान ने जैसे ही अपना सम्बोधन शुरू किया, वह भारत के खिलाफ हमलावर हो गए। असेंबली चैम्बर की पहली कतार की दूसरी सीट पर बैठे फर्स्ट सेकेट्ररी मिजितो विनितो ने पहले अपनी सीट छोड़ी। इमरान ने अपने सम्बोधन में पहले आरएसएस और फिर कश्मीर मुद्दे पर भारत पर हमले किए।
दरअसल, कोरोना संकट के चलते इस बार संयुक्त राष्ट्र महारसभा का आयोजन वर्चुल तरीके से किया जा रहा था। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें सत्र में पाक पीएम इमरान खान सभा को संबोधित कर रहे थे। इमरान भारत पर लगातार वार कर रहे थे, साथ ही उन्होंने आरएसएस और कश्मीर का भी मुद्दा उठाया, जिसपर भारत बुरी तरह से भड़क गया, लिहाजा उसने सभा से वॉकआउट करने का फैसला लिया।इस दौरान यूएन जनरल असेंबली हॉल में मौजूद भारतीय प्रतिनिधि ने वॉकआउट कर दिया।