भारत ने अब एक और इतिहास रच दिया है। जी हां आपको बता दें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि कि इसरो ने आज 36 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। सूत्रों के अनुसार ब्रिटिश कंपनी के उपग्रहों को ले जाने वाले इसरो के LVM3 प्रक्षेपण यान ने श्री हरिकोटा से सुबह 9 बजे उड़ान भरी।
आगे बता दें आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, साढ़े 43 मीटर लंबे इसरो के इस रॉकेट ने ब्रिटेन की एक कंपनी के 36 सैटेलाइट को एक साथ उड़ाया। LVM3 ने जिन उपग्रहों के साथ उड़ान भरी उनका कुल वजन 5 हजार 805 टन है। इस मिशन को एलवीएम3-एम3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया गया है।
.jpg)
ISRO ने फिर रचा इतिहास
ISRO ने ट्वीट कर इस मिशन के लॉन्च होने की जानकारी दी थी। इतना ही नहीं LVM3 इसरो का सबसे भारी लॉन्च वाहन है जिसने चंद्रयान -2 मिशन सहित अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी की हैं। दरअसल, ब्रिटेन की वनवेब ग्रुप कंपनी ने 72 सैटेलाइट लॉन्च करने के लिए इसरो की कमर्शियल शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ करार किया था। इसरो 23 अक्टूबर 2022 को 23 उपग्रह पहले ही लॉन्च कर चुका है।
आज बाकी 23 उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसरो के इस प्रक्षेपण के साथ ही वेब वन कंपनी के उपग्रहों की पृथ्वी की कक्षा में कुल संख्या 616 हो जाएगी। वहीं, इसरो का यह इस साल का दूसरा प्रक्षेपण है। बता दें भारत आए दिन एक न्य इतिहास रचता है लेकिन आज का दिन भी इतिहास के पन्नों में अहम रहन वाला है क्योंकि आज भारत ने अभी तक का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च किया है