चेन्नई में अमित शाह ने किया रोड शो, कहा- भ्रष्टाचारी और परिवारवादी, DMK और कांग्रेस को उखाड़ फेंके - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

चेन्नई में अमित शाह ने किया रोड शो, कहा- भ्रष्टाचारी और परिवारवादी, DMK और कांग्रेस को उखाड़ फेंके

अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु का विकास तभी हो सकता है, जब हम भ्रष्टाचारी और परिवारवादी, DMK और कांग्रेस को हराएं। मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में जो विकास यात्रा चली है, वो विकास यात्रा ही महान MGR और जयललिता के सपनों का तमिलनाडु बना सकती है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह थाउजेंड लाइट्स सीट से भाजपा की उम्मीदवार खुशबू सुंदर के समर्थन में यहां आयोजित एक रोड शो में शामिल हुए। यहां छह अप्रैल को मतदान होगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का विकास तभी हो सकता है, जब हम भ्रष्टाचारी और परिवारवादी, DMK और कांग्रेस को हराएं। मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में जो विकास यात्रा चली है, वो विकास यात्रा ही महान MGR और जयललिता के सपनों का तमिलनाडु बना सकती है।
1617433861 1
भाजपा नेता यहां सुंदर और निकट क्षेत्रों के अन्नाद्रमुक उम्मीदवारों के साथ एक खुले वाहन में यात्रा कर रहे थे। शाह ने यहां चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी पार्टियों के झंडो को हाथों में लिए थे। यहां चुनाव प्रचार कल समाप्त हो रहा है।
1617433852 2
भाजपा ने यहां अभिनेत्री से नेता बनीं सुंदर को द्रमुक के डॉक्टर एन एझिलन के खिलाफ मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी। उन्होंने यहां मतदाताओं से भारी बहुमत के साथ राजग उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ सिर्फ अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन ही तमिलनाडु के मछुआरों, बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और राज्य की संस्कृति में विश्वास करने वालों की रक्षा कर सकता है।’’
गृह मंत्री ने राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाने और कोविड-19 महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु महामारी के खिलाफ लड़ाई में ‘अग्रिम मोर्चे’ पर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु का विकास भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति करने वाले द्रमुक और कांग्रेस को हराने पर ही संभव है।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में विकास संबंधी पहल की हैं, उसे तमिलनाडु में भी आना चाहिए ताकि तमिलनाडु के लिए ‘महान’ दिवंगत नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन और जे जयललिता ने जो सपने देखे थे, उसे पूरा किया जा सके। दोनों ही अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता थे। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यहां सुंदर और निकट क्षेत्रों के अन्नाद्रमुक उम्मीदवारों के साथ एक खुले वाहन में यात्रा की।
शाह ने यहां चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ गठबंधन पार्टियों के कार्यकर्ता और समर्थक अपनी पार्टियों के झंडो को हाथों में लिए थे। यहां चुनाव प्रचार कल समाप्त हो रहा है। भाजपा ने यहां अभिनेत्री से नेता बनीं सुंदर को द्रमुक के डॉक्टर एन एझिलन के खिलाफ मैदान में उतारा है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा। मतों की गिनती दो मई को होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।