Assam-Mizoram Border Dispute: दोनों राज्य के मुख्यमंत्री हल निकालने के लिए बैठक करेंगे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Assam-Mizoram border dispute: दोनों राज्य के मुख्यमंत्री हल निकालने के लिए बैठक करेंगे

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस विवाद का हल निकालने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथंगा बुधवार को नयी दिल्ली में बैठक करेंगे।

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चल रहा है। इस विवाद का हल निकालने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा और मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरामथंगा बुधवार को नयी दिल्ली में बैठक करेंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।मिजोरम के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नेता नयी दिल्ली में असम हाउस में दोपहर एक बजे मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि ज़ोरामथंगा के साथ  मिजोरम योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एच. राम्मावी के भी बैठक में उपस्थित रहने की संभावना है। 
सीमा मुद्दे पर यह दूसरी बैठक 
यह बैठक सोमवार को ही निर्धारित थी, लेकिन इसे स्थगित करना पड़ा क्योंकि शर्मा राष्ट्रीय राजधानी से अपने राज्य लौट आए थे।सीमा मुद्दे पर दोनों मुख्यमंत्रियों की यह दूसरी बैठक होगी। इससे पहले पिछले साल नवंबर में दोनों नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नयी दिल्ली में मिले थे।मिजोरम के गृह विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि दोनों राज्यों के बीच अगले दौर की मंत्रीस्तरीय वार्ता अगले महीने गुवाहाटी में होगी लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं हुई है।उन्होंने कहा, असम के प्रतिनिधिमंडल के साथ अगले दौर की बातचीत की तारीख अभी तय नहीं हुई है। इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई है क्योंकि गृह मंत्री लालचमलियाना बीमारी के कारण अवकाश पर हैं। उनके कार्यालय लौटते ही इस बारे में चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।