बीजेपी ने त्रिपुरा में चहुंमुखी विकास किया, उग्रवाद को खत्म किया: अमित शाह - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बीजेपी ने त्रिपुरा में चहुंमुखी विकास किया, उग्रवाद को खत्म किया: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार ने उग्रवाद का सफाया कर पूर्वोत्तर राज्य में चहुंमुखी विकास किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बृहस्पतिवार को कहा कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार ने उग्रवाद का सफाया कर पूर्वोत्तर राज्य में चहुंमुखी विकास किया है। यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का अपार प्यार और विश्वास स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि त्रिपुरा में भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।
विस्थापित ब्रू समुदाय को फिर से बसाया
शाह ने कहा, “हमने एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के साथ शांति वार्ता के माध्यम से उग्रवाद को खत्म किया और राज्य में आंतरिक रूप से विस्थापित ब्रू समुदाय को फिर से बसाया है।” 
गृह मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की दो ‘रथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के लिए त्रिपुरा में हैं। शाह ने कहा, “कभी मादक पदार्थों की तस्करी, हिंसा और बड़े पैमाने पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए जाना जाने वाला त्रिपुरा अब विकास, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, खेल में उपलब्धियों, बढ़ते निवेश और जैविक खेती गतिविधियों के लिए जाना जाता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eight =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।