झारखंड विधानसभा में BJP नेता ने कुर्ता फाड़ा, CM हेमंत सोरेन ने कहा भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

झारखंड विधानसभा में BJP नेता ने कुर्ता फाड़ा, CM हेमंत सोरेन ने कहा भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी

झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायकों के हंगामे और एक विधायक द्वारा सदन में कुर्ता फाड़ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हंगामे को भाजपा की नौटंकी करार दिया है।

झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायकों के हंगामे और एक विधायक द्वारा सदन में कुर्ता फाड़ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हंगामे को भाजपा की नौटंकी करार दिया है। सोरेन ने कहा कि भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रवींद, नाथ महतो ने कहा कि जिन सदस्यों ने सदन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण किया है, उस पर जांच कराई जाएगी। विधानसभा की कार्यवाही आज शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायकों ने मंगलवार को सदन में भाजपा विधायकों के आचरण को शर्मनाक बताते हुए विरोध जताया।
कांग्रेस नेता ने कहा, महिलाओं का नहीं हो रहा सम्मान
कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि देश-राज्य में महिलाओं का सम्मान खत्म किया जा रहा है। विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि कल भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने उन्हें बांग्लादेशी कह दिया। वे फर्जी रामभक्त हैं। कल मनीष जायसवाल ने सदन में कुर्ता फाड़ा था। आज धोती पहनकर आए हैं। क्या वह धोती भी फाड़गे? यह आचरण गलत है। इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। इसपर स्पीकर ने कहा कि वे इसकी जांच कराएंगे।
1679486938 hb4
सीएम ने लोकसभा नहीं चलाने देने के लिए भाजपा की आलोचना की
इधर, विपक्ष भाजपा के हंगामे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकसभा आज के दिन ठप है। पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष ने ही लोकसभा को बाधित कर रखा है। झारखंड में भी ये लोग ऐसा ही आचरण कर रहे हैं। वे विधानसभा में कपड़ फाड़कर खुद के रामभक्त होने का दावा कर रहे हैं। कपड़ फाड़ना, तरह-तरह का रूप धारण करना ही इनकी नियति है। इनपर सवाल उठ रहे हैं। सवालों से बचने के लिए ये नौटंकी करते हैं
1679486996 54

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।