छत्तीसगढ़ : 3 फरवरी को रायपुर जाएंगे राहुल गांधी, CM बघेल ने तैयारियों का लिया जायजा - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

छत्तीसगढ़ : 3 फरवरी को रायपुर जाएंगे राहुल गांधी, CM बघेल ने तैयारियों का लिया जायजा

राहुल गांधी रायपुर में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ करेंगे और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखेंगे।

पांच राज्यों में विधनसभा चुनावों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3 फरवरी यानी गुरुवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दौरा करेंगे। कांग्रेस नेता के एक दिवसीय यात्रा को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं अपने सहयोगियों के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी रायपुर में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब का शुभारंभ करेंगे और गांधी सेवा ग्राम और अमर जवान ज्योति की आधारशिला रखेंगे। यह आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में होने वाला है।

झारखंड सरकार का खर्च को बढ़ने के साथ-साथ संसाधन जुटाने पर जोर : मुख्यमंत्री हेमंत

मुख्यमंत्री बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। राहुल गांधी ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत पंजीकृत तीन लाख 55 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में योजना की प्रथम किश्त की राशि का उनके बैंक खाते में अंतरण करेंगे। 
इस योजना के लिए राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में 200 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को साल में तीन किश्तों में छह हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 16 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।