सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व CM रमन सिंह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व CM रमन सिंह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती

रमन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को मंगलवार की रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक रमन सिंह को रात अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। जिसके तत्काल बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह गत दो दिन से दिल्ली में ही हैं। 
रमन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया जा रहा है उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजेश पुरी की देख रेख में भर्ती किया गया है। रमन सिंह को अलग से रूम में रखा गया है। 

सरदेसाई ने CM प्रमोद सावंत पर ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का लगाया आरोप

रमन सिंह के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही प्रदेश पार्टी अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने फोन करके उनका हालचाल जाना। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी फोन पर बात कर कुशलक्षेम पूछी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।