Himachal Elections: कंगना रनौत विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए करेंगी प्रचार, सीएम जयराम ने दी जानकारी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Himachal Elections: कंगना रनौत विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए करेंगी प्रचार, सीएम जयराम ने दी जानकारी

चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत प्रचार करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी जानकारी दी।

चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए इस बार बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) प्रचार करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। बता दें कि राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य रूप से मुकाबला होना है।   
स्टार प्रचारक होंगी अभिनेत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर ने कुल्लू दशहरा के समापन अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव में कंगना रनौत बीजेपी के लिए प्रचार करेंगी और वह हमारी स्टार प्रचारक होंगी। साथ ही उन्होंने दशहरा महोत्सव में आए देवी-देवताओं के लिए 1500 रुपये दूरी भत्ता देने का भी ऐलान किया। 
हिमाचल के लिए प्रेम की भावना प्रेरणात्मक : कंगना
दरअसल, जयराम ठाकुर अपने मंत्री गोबिंद ठाकुर के साथ मंगलवार सुबह मनाली के सिमसा में कंगना के आवास पहुंचे थे। जहां उन्होंने अभिनेत्री और उनके माता-पिता के साथ नाश्ता किया। इस मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सहयोग कर सकती है। कंगना ने भी सीएम की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सादगी और हिमाचल के लिए प्रेम की भावना दोनों ही प्रेरणात्मक है।      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।