Jharkhand Board Result 2022: झारखंड में जल्द घोषित होंगे 10वीं बोर्ड के नतीजे, जानें- शिक्षा मंंत्री ने क्या कहा? - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Jharkhand Board Result 2022: झारखंड में जल्द घोषित होंगे 10वीं बोर्ड के नतीजे, जानें- शिक्षा मंंत्री ने क्या कहा?

झारखंड अधिविद्य परिषद (जेएसी), राज्य बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम एक या दो दिन में घोषित कर सकती है।

झारखंड में आने वाले दो दिनों के भीतर ही राज्य का 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही घोषित हो सकता हैं। इस बात की खुलासा राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतों ने औपचारिक तौर से की हैं। मंत्री ने शिक्षा बोर्ड के नतीजों को लेकर स्पष्ट किया है कि इसका मूल्यांकन मार्च- अप्रैल में ही हो चुका हैं।
24 मार्च से 20 अप्रेल तक संचालित हुई थी परिक्षा 
 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘परिणाम एक या दो दिन में घोषित किए जा सकते हैं। हम इस संबंध में हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, यह सब जेएसी की अंतिम तैयारी पर निर्भर करता है।’’ कक्षा 10 के लिए राज्य बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई और 20 अप्रैल को समाप्त हुई।
1655727463 image 2022 06 20 174740457
बोर्ड नतीजों पर शिक्षा मंत्री बोले…
 जानकारी के मुताबिक  ‘‘हम परिणामों की घोषणा की अंतिम तैयारी में जुटे हैं। हम कोई अंतिम तारीख नहीं दे सकते लेकिन जल्द से जल्द इसकी घोषणा करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर हम आज मध्यरात्रि तक परिणाम पूरा कर सके, तो हम मंगलवार को इसकी घोषणा कर सकते हैं। नहीं तो तारीख आगे बढ़ जाएगी।’’
परिषद कक्षा 12 के लिए राज्य बोर्ड परीक्षा के विज्ञान विषय के परिणामों की घोषणा करने की भी व्यवस्था कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।