मध्य प्रदेश : कांग्रेस MLA उमंग सिंघार पर दर्ज हुआ रेप केस, आक्रामक हुई BJP - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

मध्य प्रदेश : कांग्रेस MLA उमंग सिंघार पर दर्ज हुआ रेप केस, आक्रामक हुई BJP

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने कांग्रेस विधायक की पत्नी होने का भी दावा किया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने कांग्रेस विधायक की पत्नी होने का भी दावा किया है। 38 वर्षीय महिला ने जिले के नौगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उमंग सिंघार पर रेप के आरोप के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई।
खुद को कांग्रेस विधायक की पत्नी बताने वाली महिला का आरोप है कि धार जिले में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे स्थित विधायक निवास पर उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। मारपीट भी की और अभद्र व्यवहार किया। महिला के विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाया है। 
मध्य प्रदेश में 15 महीने की कांग्रेस सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री रहे सिंघार को मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ का भी करीबी माना जाता है। राज्य कांग्रेस ने दावा किया कि भगवा पार्टी में शामिल होने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर सिंघार को सत्तारूढ़ बीजेपी द्वारा डेढ़ साल से निशाना बनाया जा रहा है।
कांग्रेस के एक नेता ने कहा, सिंघार के खिलाफ यह झूठा और मनगढ़ंत मामला है। जब से उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी, तब से वह बीजेपी के निशाने पर हैं। इससे पहले सिंघार तब सुर्खियों में आए थे, जब भोपाल में उनके आवास पर एक महिला द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने के बाद उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। 


कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर रेप के आरोप में केस दर्ज होने के बाद बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि MP से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर महिला से रेप और प्रताड़ना का मामला दर्ज। “लड़की हूं” की बात करने वाले खामोश हैं जबकि ऐसे दर्जनों मामले राजस्थान, झारखंड से भी आते हैं। ऐसे मुद्दों पर प्रियंका जी का आक्रोश सेलेक्टिव क्यों है? क्या वह इस विधायक को बर्खास्त करने की मांग करेंगी?।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।