सुशांत केस : ड्रग मामले में NCB ने मुंबई और गोवा में की छापेमारी, 6 और लोगों को किया गिरफ्तार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

सुशांत केस : ड्रग मामले में NCB ने मुंबई और गोवा में की छापेमारी, 6 और लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई से गोवा तक जारी छापे में, जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई वाली टीमों ने करमजीत सिंह आनंद (23) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा और चरस जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है । इस केस की जांच तीन केंद्रीय एजेंसी लगातार कर रही है। वहीं केस का रुख अब पूरी तरह ड्रग एंगल की तरफ  मुड़ चुकी है और इस सिलसिले में एनसीबी, मुंबई जोन ने कम से कम छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यहां रविवार को यह जानकारी दी। 
मुंबई से गोवा तक जारी छापे में, जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की अगुवाई वाली टीमों ने करमजीत सिंह आनंद (23) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गांजा और चरस जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। एक गांजा आपूर्तिकर्ता, डिवान एंथनी फर्नांडीस, को दो अन्य लोगों के साथ दादर (पश्चिम), मुंबई से गिरफ्तार किया गया। एनसीबी ने उनके पास से आधा किलो गांजा बरामद किया है। 
इसके अलावा, अंकुश अरेंजा (29) नाम के एक शख्स को पवई से पकड़ा गया था। अरेंजा को करमजीत से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के रिसीवर के रूप में बताया गया है और इसे उसी मामले में पहले गिरफ्तार एक अन्य आरोपी अनुज केशवानी को भी आपूर्ति की है। एनसीबी ने अरेंजा के पास से 42 ग्राम चरस और 1,12,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। 
एनसीबी के उप निदेशक के.पी.एस. मल्होत्रा ने कहा कि एनसीबी, गोवा सब जोन ने इसी मामले में एक शख्स क्रिस कोस्टा को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच चल रही है। एनसीबी ने मीडिया के कुछ वर्गों में लगाई जा रही इन अटकलों का भी खंडन किया है कि बॉलीवुड की कई जानीमानी हस्तियां इसके रडार पर हैं या इसकी जांच की जा रही है।
बता दें कि सुशांत केस में नशीले पदार्थों के मामले की जांच एनसीबी का विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक, राजपूत के प्रबंधक सैमुअल मिरांडा, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य को गिरफ्तार किया गया है।

Covid-19 : देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 47 लाख के पार, 10 लाख के करीब एक्टिव केस 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 15 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।