झारखंड : दुमका में पति के सामने 17 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, NCW ने लिया संज्ञान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

झारखंड : दुमका में पति के सामने 17 लोगों ने महिला से किया गैंगरेप, NCW ने लिया संज्ञान

आरोपियों ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। इस दौरान पति अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश करता रहा, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

झारखंड के दुमका में हुई गैंगरेप की एक वारदात ने समाज की मानसिकता को शर्मसार कर दिया है। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पति की मौजूदगी में 17 हैवानों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस अमानवीय घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए झारखंड DGP को पत्र लिखा है। 
दरअसल, मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक इलाके में जब पांच बच्चों की मां अपने पति के साथ मेले से घर लौट रही थी। आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया। इस दौरान पति अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश करता रहा, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की।
1607582451 rekha ncw
अपराध की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान चलाया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए झारखंड DGP को पत्र लिखकर 2 महीने में जांच पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही आयोग ने मामले में विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट की भी मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।