प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार

भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी।

भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा कर्नाटक में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और  बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत  के साथ सत्ता में लौटेगी। कर्नाटक की धारवाड़ सीट से सांसद जोशी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बीजेपी राज्य के विकास के लिए अपनी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों के कारण लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी।
1680083598 cdvgn
डबल इंजन सरकार ने राज्य में किया विकास
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार ने राज्य के विकास के लिए जो काम किया है, उसे देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि येदियुरप्पा और बोम्मई के नेतृत्व में भाजपा कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।
कब होंगे राज्य में विधानसभा चुनाव  जानें
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्नाटक के विकास के लिए ‘ऐतिहासिक काम’ किया है। उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के लोग लगातार दूसरी बार भाजपा को जनादेश देने के इच्छुक हैं क्योंकि वे ‘कांग्रेस का इतिहास’ जानते हैं।1680083675 sghej

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।